भारत में वर्ल्ड कप खेलने आएगी पाकिस्तान टीम

भारत में वर्ल्ड कप खेलने आएगी पाकिस्तान टीम
Published on: 

नई दिल्ली : पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने की परमिशन दे दी है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, 'स्पोर्ट्स को पॉलिटिक्स से हमेशा दूर रखना चाहिए। पाकिस्तान इसीलिए अपनी टीम को 2023 के ICC वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने के लिए तैयार है।' भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2 महीने बाद 5 अक्टूबर से खेला जाएगा। पाकिस्तान का पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से होगा।

राजनीतिक विवाद को क्रिकेट के बीच नहीं लाना चाहिए
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'दोनों देशों के राजनीतिक विवादों को इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच नहीं लाना चाहिए। भारतीय टीम भले ही एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ सकती, लेकिन पाकिस्तान अपनी टीम के साथ ऐसा नहीं करेगा। पाकिस्तान को अब भी अपनी क्रिकेट टीम की सुरक्षा की चिंता है। हमने ICC और BCCI को इस बारे में बताया है। हमें उम्मीद है कि भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सिक्योरिटी और सेफ्टी का ध्यान रखा जाएगा।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News