Panchayat Election : नामांकन प्रक्रिया के बारे CM Mamata ने कहा…

Panchayat Election : नामांकन प्रक्रिया के बारे CM Mamata ने कहा…
Published on: 

तृणमूल 82 हजार और विपक्ष ने 1.5 लाख भरा नामांकन
सन्मार्ग संवाददाता
नमखाना :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नामांकन के दौरान हुईं 'एक या दो' घटनाओं को आधार बनाकर इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि मैं चुनौती देती हूं कि कोई मुझे बता दे कि किसी भी राज्य में इतने शांतिपूर्वक पंचायत चुनाव होते हैं, जहां इतनी शांति से ऩॉमिनेशन पूरी हुई। ममता ने कहा कि पंचायत चुनाव में कुल 2.31 लाख नामांकन दाखिल किए गए हैं, इसमें से 82,000 नामांकन तृणमूल द्वारा किए गए थे, जबकि अन्य दलों ने 1.5 लाख नामांकन दाखिल किया। राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि वह पहले ही मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चर्चा कर चुके हैं। राज्यपाल की टिप्पणी के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की यह प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुईं एक-दो घटनाओं को लेकर विपक्षी दल – माकपा, कांग्रेस, भाजपा और आईएसएफ हम पर आरोप मढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।' वह पार्टी के दो महीने लंबे अभियान तृणमूल में नयी लहर के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News