सायोनी के साथ नहीं हुआ है कोई आर्थिक लेनदेन – कुंतल

सायोनी के साथ नहीं हुआ है कोई आर्थिक लेनदेन – कुंतल
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सायोनी के साथ मेरा कोई आर्थिक लेनदेन नहीं हुआ है। यह कहना है एसएससी नियुक्त‌ि घोटाले में गिरफ्तार कुंतल घोष का। शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में सीबीआई की विशेष अदालत में उन्हें पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट लॉकअप रूम से अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय जब पत्रकारों ने पूछा कि ईडी यह दावा कर रही है कि, आपके और सायोनी के बीच आर्थिक लेनदेन हुआ था, इसके जवाब में कुंतल ने कहा कि ईडी झूठ बोल रही है, वह इसके पहले भी ऐसा करती आयी है। सायोनी को ईडी द्वारा तलब क‌िए जाने के सवाल पर कुंतल ने कहा कि, ईडी सायोनी को पॉलिटिकल हैरेसमेंट कर रही है। इस दौरान सवालों के जवाब देते हुए कुंतल अदालत परिसर में चले गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News