कोलकाता : शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए सबसे अच्छा होता है और इस दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी हम सब पर मेहरबान होती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ खास उपाय जो शुक्रवार को करने से मां लक्ष्मी आप से भी प्रसन्न होंगी।
ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ प्यार और सौंदर्य के देवता माने जाने वाले शुक्रदेव को समर्पित होता है। शुक्रवार को इन दो की पूजा करने से आपको सुख, समृद्धि और धन, वैभव के साथ प्यार में आकर्षण और दांपत्य जीवन में विशेष सुख की प्राप्ति होती है। शुक्रवार की शाम सभी विवाहित लोगों को विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और पूजा के साथ ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 टोटके जो शुक्रवार को आजमाने से आपको वैवाहिक जीवन में सुख के साथ-साथ धन और वैभव भी प्राप्त होता है।