

कोलकाता : सुबह-सुबह का समय बहुत अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सुबह किए जाने वाले कुछ काम बहुत शुभ माने गए हैं। शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व बताया गया है, जब रात का अंधकार हटने वाला होता है तो उस समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। ये सुबह 4 बजे से लेकर 5:30 बजे तक का समय होता है। इस समय किए जाने वाले कुछ कार्यों के बेहद सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किए गए कुछ काम व्यक्ति को जीवन में सफलता दिलाते हैं। इस समय की गई पूजा से देवी-देवताओं की कृपा बरसाती है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के अर्थ में ब्रह्म मतलब परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ होता है समय, यानी ब्रह्म मुहूर्त को परमात्मा का समय माना गया है।
ब्रह्म मुहूर्त काल के समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत ज्यादा होता है। माना जाता है कि इस समय देवी-देवता स्वयं धरती पर आते हैं। इसलिए इस समय की गई पूजा से विशेष लाभ मिलता है। जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त के कौन सा काम करना शुभ माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम