Monday Upay : जीवन भर बनी रहेगी महाकाल की कृपा सोमवार को करें ये आसान उपाय

Monday Upay : जीवन भर बनी रहेगी महाकाल की कृपा सोमवार को करें ये आसान उपाय
Published on

Monday Upay : आज यानी सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की अराधना का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत (Somwar Vrat) रखने पर भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। आइये जानें सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय।

सोमवार को करें ये उपाय (Somwar Ke Upay)
गरीबों को भोजन करवाएं। ऐसा करने से घर में सदैव अन्नपूर्णा का वास होता है।
आज चंद्रदेव 'चंद्रशेखर स्‍तोत्र' का पाठ करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।
आज के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ खुश होते हैं।
सोमवार के दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं।
आज के दिन सफेद वस्त्र पहनने चाहिए।
भगवान शिव को नंदी बहुत प्रिय हैं। ऐसे में नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
– शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन भगवान शिव का दूध, शहद या गंगाजल से अभिषेक जरूर करें।
सूर्यास्त के बाद शिवालय में दीपदान करें। इस दौरान ऊँ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in