Mangla Gauri Vrat 2023: आज मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ योग व पूजा विधि

Mangla Gauri Vrat 2023: आज मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ योग व पूजा विधि
Published on
कोलकाता : आज यानी 11 जुलाई 2023 को सावन माह दूसरा मंगलवार है। सावन के सभी मंगलवार मां पार्वती को समर्पित हैं। इस दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई को था। अब 11 जुलाई को दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। इस दिन मां मंगला गौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां मंगला गौरी आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप हैं। इन्हें मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के नाम से भी जाना जाता है। मंगला गौरी का व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इसलिए विवाहित महिलाएं सावन में इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और मां मंगला गौरी की पूजा करती हैं। मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। चलिए जानते हैं मंगला गौरी व्रत और पूजा विधि के बारे में…
शुभ योग में है मंगला गौरी व्रत 
11 जुलाई को दूसरे मंगला गौरी व्रत वाले दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन पर सुकर्मा और धृति योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।
मंगला गौरी व्रत विधि

तीसरे मंगला गौरी व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले जाग कर स्नानादि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसपर मां पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प करें और आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें। धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें। आप पूजा में जो भी सामग्री जैसे सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि जितनी भी चीजें अर्पित कर रही हैं, उनकी संख्या 16 होनी चाहिए। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद मां गौरी की आरती करें और उनसे अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना करें।मंगला गौरी व्रत का महत्व
ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में अथाह प्रेम बना रहता है। यदि आप संतान प्राप्ति की कामना रखती हैं तो आपके लिए ये व्रत बहुत शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा यदि किसी के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं, तो उन्हें मंगला गौरी व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन का कलह-कष्ट व अन्य सभी समस्याएं दूर होती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in