Love Story : शादाब से शादी करने के लिए पोलैंड से भारत आई Barbara

Love Story : शादाब से शादी करने के लिए पोलैंड से भारत आई Barbara
Published on
रांची : मोहब्बत किसी सरहद, किसी नियम, किसी बंधन को नहीं मानती, जब इंसान को सच्चा प्यार होता है तो वो अपने प्यार से मिलने के लिए नामुमकिन को मुमकिन कर सकता है। देश की सरहदें हों या सात समंदर सबकुछ पार करके अपने प्यार से मिलने आता है। पोलैंड की एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया। इस महिला को भारत के एक शख्‍स से प्यार हुआ और वो भारत आ गई।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार

एक रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड की 49 साल की बार्बरा पोलक की इंडिया के एक शख्‍स से इंस्टाग्राम पर 2021 में दोस्ती हुई। झारखंड के हजारीबाग के खुत्रा गांव के 35 साल के शादाब मलिक से बार्बरा की दोस्ती प्यार में बदल गई। अब 6 साल की बेटी को लेकर बार्बरा भारत आ गई।

पोलैंड से प्यार के लिए भारत आई महिला

बार्बरा को शादाब से इतनी गहरी मोहब्बत हो गई कि वो 2027 तक का वीजा लेकर भारत आ गई। शादाब भी बार्बरा को बेहद प्यार करता है और अब दोनों ने हजारीबाग एसडीएम कोर्ट में शादी करने का फैसला किया है। बार्बरा का पहले पति से तलाक हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों तक बार्बरा एक होटल में रूकी। इसके बाद वो शादाब के गांव खुतरा में रहने लगी। गर्मी से उसे इतनी परेशानी हो रही थी कि शादाब ने घर पर दो एसी लगवाया। विदेशी मेहमान के लिए एक टीवी भी लगवाया गया है।

घर के काम में हाथ बंटा रही है बार्बरा

हिन्दुस्तान आकर बिल्कुल देसी रंग में रंग चुकी है बार्बरा। वो शादाब के घर के काम-काज में हाथ बंटाती है। ग्लव्स पहनकर वो गोबर उठाती है, घर की सफाई करती हैं। बार्बरा का कहना है कि उसे भारत में और हजारीबाग में रहना पसंद है लेकिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद नहीं है। बार्बरा की खबरें सामने आने के बाद डीएसपी राजीव कुमार, हजारीबाग हेडक्वार्टर और इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार उससे मिलने पहुंचे। बार्बरा ने उन्हें अपना वीजा दिखाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों बाद बार्बरा अपने देश लौटेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in