Calcutta High Court की बत्ती हुई गुल, फिर …

Calcutta High Court की बत्ती हुई गुल, फिर …
Published on: 

कोलकाता : एक तो तपती गर्मी की मार और ऊपर से बिजली जाने की समस्या ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि आज कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई महज इसलिये टल गई क्योंकि यहां कि बिजली आज अचानक गुल हो गई। सोमवार की दोहर 2 बजे से ही कलकत्ता हाईकोर्ट में‌ बिजली गुल है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे से विभिन्न एकल और खंडपीठों में मामले की सुनवाई शुरू होनी थी, लेकिन लोड शेडिंग के कारण सुनवाई प्रक्रिया अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई।

पंचायत चुनाव के मामलों की सुनवाई होनी है

आज हाईकोर्ट में पंचायत के कई मामलों की सुनवाई हो रही है। चुनाव आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। मानसून बंगाल में प्रवेश कर चुका है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में छिटपुट बारिश भी हुई थी। तापमान का पारा कुछ नीचे चला गया, लेकिन पिछले शुक्रवार से दक्षिण बंगाल में तापमान 2-4 डिग्री बढ़ गया

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News