जल्द बंगाल में खेला होबे

जल्द बंगाल में खेला होबे
Published on

वोट काटकर तृणमूल को वाम-कांग्रेस ने जिताया  : सुकांत
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पंचायत चुनाव में हारने के बाद फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने वाम, कांग्रेस व तृणमूल के बीच समझौते का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में तृणमूल के खिलाफ केवल भाजपा लड़ रही है। वाम-कांग्रेस ने मुखौटा पहनकर चुनाव में लड़ाई की। दोनों पार्टियों ने वोट काटकर तृणमूल की सुविधा बढ़ायी। उन्होंने वाम व कांग्रेस को वोट कटवा बताया। यहां उल्लेखनीय कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में विपक्षी पार्टी का दर्जा मुख्यतः भाजपा के पास था, लेकिन पंचायत चुनाव में देखा गया कि विरोधी पार्टी का तगमा लगभग बंट गया है। जहां भाजपा को 22% से कुछ ही अधिक वोट मिले, वहीं वाम व कांग्रेस को मिलाकर लगभग 21% वोट मिले यानी विपक्ष के वोटों पर वाम व कांग्रेस ने अच्छी सेंधमारी की है। संभवतः इसने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार काे विधानसभा में सुकांत मजूमदार ने चुनाव में वाम-कांग्रेस की भूमिका पर कहा, 'कहां लड़ाई की है ? वोट काटकर कई जगहाें पर माकपा व कांग्रेस ने तृणमूल काे जिता दिया। दोनों पार्टियां दिखा रही हैं कि तृणमूल के खिलाफ लड़ रही हैं, लेकिन दोनों ही तृणमूल काे ही बढ़त दिला रही हैं।' उन्होंने कहा, 'केंद्र की ओर नजर रखें, 2024 में क्या होता है देखें। 2024 के चुनाव में बाघ व गाय एक घाट का पानी पीयेंगे। 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल, माकपा व कांग्रेस साथ मिलकर लड़ती है तो आश्चर्य ना हों।'

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in