Kolkata Crime : पॉवर बैंक चुराने के आरोप में प्रेमिका को …

Kolkata Crime : पॉवर बैंक चुराने के आरोप में प्रेमिका को …
Published on: 

गोल्फग्रीन इलाके की घटना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में पॉवर बैंक और रुपये चुराने के आरोप में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को घर से खींच कर बाहर लाया। बाद में युवती के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवती को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देख उसके पूर्व पति ने उद्धार कर उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना शनिवार की सुबह गोल्फग्रीन थानांतर्गत मालंच सिनेमा हॉल के निकट घटी है। अभियुक्त का नाम अभिजीत सरकार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवती का नाम अंजलि दास है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त ने प्रेमिका पर हमले की बात स्वीकार की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News