Kaun Banega Crorepati: इस दिन से होगा ज्ञानदार, धनदार और शानदार KBC 15 का आगाज

Kaun Banega Crorepati: इस दिन से होगा ज्ञानदार, धनदार और शानदार KBC 15 का आगाज
Published on: 

मुंबई : कौन बनेगा करोड़पति का आगाज 2 दशक पहले हुआ था और अब तक का इसका हर सीजन हिट रहा है। अब दर्शकों को इंतजार है केबीसी 15 का जो जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसकी अनाउंसमेंट होते ही दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे और अब नए प्रोमो में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान भी कर दिया है। शो का आगाज होगा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से।

14 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

ज्ञानदार, धनदार और शानदार होगा इस बार का सीजन। ये कहना है अमिताभ बच्चन का जो नए प्रोमो में नए अंदाज में नजर आएं। इस बार का सीजन कई मायनों में खास होने वाला है जहां सब कुछ एक नए रूप में नजर आएगा। 14 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार तक हर रात 9 बजे शो टेलीकास्ट होगा। ये शो हर किसी का फेवरेट है और हर उम्र के लिए ज्ञान का भंडार भी लिहाजा लोग इससे दिल से जुड़े हैं। मजेदार रियलिटी गेम शो अब तक कई लोगों के सपनों को साकार कर चुका है, जहां आकर लोगों ने खूब धनराशि जीती और अपनी जिंदगी को पहले से बेहतर बनाया।

केबीसी ने कंटेस्टेंट ही नहीं अमिताभ की भी बदली जिंदगी

कौन बनेगा करोड़पति शो लोगों की जिंदगी में कितना अहमियत रखता है वो इसी से पता चलता है कि इसने ना सिर्फ शो में आए प्रतिभागियों की बल्कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी को भी बदलने का काम किया। अमिताभ बच्चन उस वक्त काफी बुरे दौर से गुजर रहे थे जब उन्हें केबीसी का ऑफर मिला। उस वक्त जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि अमिताभ टेलिविजन पर आएं कि उन्होंने इस शो को किया और उन्हें कितना पसंद किया और कितनी कामयाबी मिली ये बात आज हर कोई जानता है। यही मायने में केबीसी से ही अमिताभ बच्चन के करियर की दूसरी सफल पारी का आगाज हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News