Jammu-Kashmir Encounter : सेना ने पांच आतंकी को किया ढेर

Jammu-Kashmir Encounter : सेना ने पांच आतंकी को किया ढेर
Published on: 

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 5 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन एलओसी के जुमागुंड इलाके का बताया जा रहा है। मुठभेड़ मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तानी नोट और बड़ी मात्रा में गोला-बारुद बरामद हुआ है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस बीच खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसकी जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी आतंकी मारे गए।
पाकिस्तान मेड दवाइयां मिली
बीते गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। यहां एलओसी के पास बड़ी तादाद में सेना ने हथियार और गोला-बारूद बरामदगी की थी।अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा घाटी सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान स्टील कोर के कारतूस और पाकिस्तान मेड दवाइयां मिली थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News