न्यू टाउन में हॉकर की दुकान में तोड़फोड़ एवं आगजनी

न्यू टाउन में हॉकर की दुकान में तोड़फोड़ एवं आगजनी
Published on: 

वामफ्रंट की सभाओं में शामिल होने का आरोप
सन्मार्ग संवाददाता
विधाननगर : पंचायत चुनाव के दौरान वामफ्रंट की सभाओं में शामिल होने के कारण न्यूटाउन के डीबी ब्लॉक में फुटपाथ पर स्थित दुकान में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया । तोड़फोड़ व आगजनी का आरोप सत्तारूढ़ दल पर लगा है। पीड़ित हॉकर का नाम सुब्रत मंडल बताया गया है। वहफुटपाथ पर खाने पीने की दुकान लगाया करता था । पंचायत चुनाव के दौरान सुब्रत कई बार वामफ्रंट की सभाओं में शामिल हुआ था। इसके बाद उन्हें चुनाव के बाद देख लेने की धमकी दी गई थी । शनिवार को चुनाव समाप्त होने के बाद रविवार सुबह सुब्रत ने देखा कि फुटपाथ पर स्थित उनकी दुकान को तोड़ दिया गया है । उसमें आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस विषय को लेकर न्यू टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News