SaltLake में युवती से छेड़छाड़, ऐप बाइक राइडर गिरफ्तार

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बाइक पर बैठी युवती के साथ अश्लील हरकत और उसे लक्ष्य कर अश्लील इशारे करने का आरोप एक ऐप बाइक चालक पर लगा है। घटना को लेकर पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त को चार दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। घटना विधाननगर पूर्व थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम दिवाकर दास हैं।
क्या है पूरा मामला ?
सूत्रों के अनुसार गत 9 अगस्त को केष्टोपुर से सॉल्टलेक सेक्टर 5 जाने के लिए एक युवती ने ऐप बाइक बुक किया था। ऐप बाइक राइडर ने समय पर उसे पिकअप किया था। आरोप है कि जब बाइक केष्टोपुर से सॉल्टलेक की तरफ जा रही थी तभी बाइक राइडर ने एसए ब्लॉक के पास अपनी बाइक रोक दी। अभियुक्त ने युवती को कहा कि उसे बाथरूम लगा है और बाथरूम करके आ रहा है। आरोप है कि सड़क किनारे शौच करने के दौरान अभियुक्त ने युवती क लक्ष्य कर अश्लील हरकत की। यही नहीं अभियुक्त ने अश्लील फब्त‌ियां भी कसी। घटचना से परेशान युवती ने थाने में जाकर अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभ‌ियुक्त के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के नंबर प्लेट के जरिए उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in