Gadar 2 ने आज भी मचाया गदर

Gadar 2 ने आज भी मचाया गदर
Published on

कोलकाता : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग के बाद दूसरे दिन और भी बड़ा धमाका कर दिया है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2' ने फिर से कई रिकॉर्ड तोड़े है। लेकिन सनी पाजी दूसरे दिन भी शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। वहीं 'गदर 2' के बावजूद OMG 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है। बेशक सनी देओल की 'गदर 2' ने तबाही मचाई हुई है लेकिन अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' इसे टक्कर जरूर दे रही है। चलिए बताते हैं 'गदर 2' का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा। आज भी देश के कई सिनेमाघरों में गदर 2 का शो हाउसफुल ही है।
'गदर 2' का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना है?
सूत्रों के मुताबिक, 'गदर 2' ने दूसरे दिन देश में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी फिल्म को शनिवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। वीकेंड पर इसके कारोबार में 3 करोड़ का फायदा हुआ। इसी के साथ Sunny Deol और Ameesha Patel की फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 83.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। खास बात ये भी है कि 'गदर 2' का बजट 75 करोड़ के करीब बताया जा रहा था। इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म ने महज दो दिन में ये लागत वसूल कर ली है। शनिवार को 'गदर 2' के मॉर्निंग शोज में 34 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज की गई तो दिन में ये बढ़कर 61.15% हो गई। शाम में 78% तो रात तक 'गदर 2' के शोज हाउस फुल रहे और 87 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। Gadar 2 की Cast की बात करें तो इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा, सिमरत कौर से लेकर गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

 

 

 

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in