Friday Mantra : आज शाम 6 से 9 के बीच अपने घर में ही कर लें ये काम, बारिश …

Published on: 

कोलकाता : शुक्रवार का दिन धन के देवी मां लक्ष्मी की आराधना कर उनको प्रसन्न करने का सबसे खास दिन माना जाता है। अगर आप जीवन में भरपूर धन की इच्छा रखते हैं तो, शुक्रवार के दिन शाम को 6 बजे से 9 बजे के बीच अपने घर में ही इस उपाय को बड़ी आसानी कर सकते हैं। इसे करने के बाद धन संबंधित सभी इच्छाएं मां लक्ष्मी पूरी कर देगी। इस आधुनिक और महंगाई के इस दौर में हर कोई चाहता है कि वो बहुत सारा पैसा कमा कर अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके, बुरे वक्‍त के लिए कुछ पैसा बचा कर सकें, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी कुछ व्‍यक्ति इसमें सफल नहीं हो पाते। ज्‍योतिष शास्‍त्र कहता है कि मनुष्‍य की आर्थिक स्थिति के पीछे उसे पूर्व जन्‍म के कर्म, वर्तमान हालात, कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की दशा को जिम्‍मेदार होते हैं।
शुक्रवार का दिन महालक्ष्‍मी की पूजा का दिन

माता महालक्ष्‍मी को धन, वैभव की देवी कहा जाता हैं और शुक्रवार का दिन महालक्ष्‍मी की पूजा का दिन माना गया है।
मुफ्त में ना लें कोई भी वस्‍तु
शुक्रवार के दिन भूलकर भी मुफ्त में किसी से कोई भी वस्‍तु ना लें। ज्योतिष शास्त्र कहता है ऐसा करने से आपके घर परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, साथ ही फ्री में ली हुई वस्‍तु आपके ऊपर कर्ज के रूप में चढ़ जाती है जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकती है।
होगी लक्ष्मी की कृपा, कर लें ये उपाय
हिंदू धर्म में गाय को कामधेनु व माता के रूप में पूजा जाता है और ऐसा माना जाता हैं कि गाय के शरीर में तैतीस कोटि देवी देवता निवास करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन और अन्न की कभी भी कमी नहीं हो तो घर में बनी पहली रोटी गाय माता को जरूर खिलाएं, ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में धन की समस्‍या नहीं होती।
शाम को 6 से 9 के बीच करें ये उपाय
इस दिन सूर्यास्त के बाद गाय के घी का दीपक 7 बत्ती वाला पूजा स्‍थल में जलाकर ईशान कोण में रख दें। दीपक जलाने के बाद घी में चुटकी भरी केसर भी मिला दें। पूजा स्थल पर श्रीयंत्र की स्‍थापना कर गाय के दुध से अभिषेक दूध से करें । अभिषेक वाले दूध से पूरे घर में छींटे मारे। ऐसा लगातार 5 शुक्रवार तक करने से माता महालक्ष्‍मी की कृपा से चारों दिशाओं से धन की आवक बढ़ने लग जाती है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in