तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय को राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिये प्रथम पुरस्कार

तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय को राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिये प्रथम पुरस्कार
Published on: 

कोलकाता : तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पूर्व) को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-4), कोलकाता की तीसरी बैठक में संघ सरकार की राजभाषा नीति के सर्वोत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महानिरीक्षक इकबाल सिंह चौहान, तटरक्षक पदक, कमांडर, तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस बैठक में नराकास (कार्यालय-4) कोलकाता के सदस्य कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News