हावड़ा में नकली सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा, दो गिरफ्तार

हावड़ा में नकली सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा, दो गिरफ्तार
Published on: 

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : डोमजूड़ थाना क्षेत्र के जालान कॉम्प्लेक्स में हावड़ा सिटी पुलिस की गुप्तचर शाखा ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। एक खाद्य तेल फैक्ट्री में छापा मारकर पुलिस ने नामी कंपनी के नकली सरसों तेल के निर्माण का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में डोमजुर थाने की पुलिस भी शामिल थी। मौके से भारी मात्रा में तेल जब्त किया गया है, जबकि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in