नुकसानदेह हो सकता है खूब पानी पीना | Sanmarg

नुकसानदेह हो सकता है खूब पानी पीना

Fallback Image

कोलकाता : एक दिन में कितना पानी पीते हैं आप? शायद आठ से दस गिलास या इससे भी ज्यादा। हो सकता है पानी की बोतल भी साथ रखते हों। कारण कई सारे हैं…. किसी को लगता है कि पानी पीने से वजन घटता है। कोई खूबसूरत स्किन की खातिर पानी पीता है। ऐसा नहीं है कि पानी की बाबत मशहूर सारे फायदे सच नहीं हैं लेकिन एक सच यह भी है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना हमारे लिये नुकसानदेह भी है।
ज्यादातर लोग केवल पानी के फायदों से वाकिफ होते हैं। जरूरत से ज्यादा पानी कितना नुकसानदेह हो सकता है, यह कम ही लोग जानते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर इंसान जरूरत से ज्यादा पानी पीता है तो उसकी किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है जो गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।
पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के किडनी एक्सपर्ट डॉक्टर स्टेनले गोल्डफैर्ब अपनी वेबसाइट में लिखते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी को अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। वह आगे लिखते हैं कि व्यक्ति को एक दिन में 10गिलास या 3 लिटर पानी जरूर पीना चाहिये जैसी सलाह कहाँ से आई है, इसका किसी को पता नहीं है। इस सलाह का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
वेलनेस एक्सपर्ट डॉक्टर इशी खोसला तो मानती हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हार्ट फेल होने का खतरा भी रहता है। दरअसल पिछले कुछेक सालों में पानी का इतना प्रचार किया गया है कि हर व्यक्ति पानी को हेल्थ टॉनिक समझने लगा है। उसे लगता है कि सेहत की सारी समस्याओं का समाधान इस बात में छुपा है कि ढेर सारा पानी रोज पीया जायें।
पानी जिंदगी के लिये सबसे जरूरी चीज है लेकिन कितना पानी पीना चाहिये, इस बाबत लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति है। हैल्थ एक्सपर्ट का मतलब पानी की उस मात्रा से होता है जिसे हम समग्र रूप में रोज लेते हैं जो खाने की अलग-अलग चीजों के जरिये भी हमारे शरीर में जाता है। सब्जी से लेकर फल तक हर चीज में पानी का अंश होता है। यह अंश भी हमारी सेहत पर वही असर करता है जो पानी अपने शुद्ध रूप में करता है।
मूली और शलजम जैसी कई सब्जियों में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसी तरह से खरबूजे और तरबूज में भी भारी मात्रा में पानी पाया जाता है। चाय जैसे दूसरे तरल पदार्थों के जरिये जो पानी हमारे शरीर में जाता है वह भी फायदेमंद होता है। जापान में ज्यादातर लोग रोज 18 गिलास ग्रीन टी पीते हैं और जापानियों की स्किन को संसार में सबसे अच्छी स्किन माना जाता है।
जो लोग इस तरह से पानी लेते हैं, उन्हें अलग से ज्यादा पानी पीने पर जोर नहीं देना चाहिये। चूंकि शुरू में लोग फिटनेस फ्रीक नहीं थे, फल, सब्जी या जूस का सेवन भी कम करते थे, इसलिये पानी पीने पर जोर दिया जाता था ताकि कम से कम पानी तो शरीर में जाये लेकिन आज जब लोग ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं जिनके जरिये पानी शरीर में जाता है तो पानी का अतिरिक्त सेवन करने की खास जरूरत नहीं है। अगर हम फल या जूस पीते हैं तो न सिर्फ पानी की पर्याप्त मात्रा हमें मिलती है बल्कि दूसरे पौष्टिक तत्व भी शरीर में जाते हैं।
पानी के फायदे का इतना प्रचार किया गया कि लोग भूल गये कि सीमा के बाहर किसी भी चीज का सेवन नुकसानदेह हो सकता है, पानी का भी। पानी के फायदे अपनी जगह मगर यह भी सच है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिये नुकसानदेह हो सकता है। इससे किडनी और दिल पर प्रेशर पड़ता है।
हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि पानी की इतनी पब्लिसिटी उस समय की गई थी, जब लोग फिटनेस फ्रीक नहीं थे। फल नहीं खाते थे। जूस और ग्रीन टी का चलन नहीं था। ये सारी चीजें शरीर में पानी का लेवल बनाए रखती हैं। अगर कोई व्यक्ति इन चीजों का सेवन कर रहा है तो उसे प्यास से ज्यादा पानी पीने की जरूरत नहीं।
अगर आप टीवी, रेडियो या मैगजीन पढ़ कर अपने लिये पानी की मात्रा तय करते हैं तो शायद एक दिन में 18 गिलास पानी पीते होंगे। आप सोचते होंगे कि हेल्थ एक्सपर्ट इतने ही पानी की सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट पानी की उस समग्र मात्रा की बात करते हैं, जिसका सेवन हम रोज करते हैं। मसलन सब्जियों और फलों के जरिये लिया जाने वाला पानी, ग्रीन टी, चावल के जरिये मिलने वाला पानी और दूध के जरिये मिलने वाला पानी। इसके बाद प्यास महसूस होने पर शुद्ध पानी।
अब जरा सोचिये, अगर आप ऐसा भोजन भी करते हैं जिसमें पानी की अच्छी मात्रा है और उसके ऊपर से 18 गिलास या 2 लीटर पानी भी पीते हैं तो जाहिर है कि आपके शरीर में पानी की ओवरडोज जा रही है। हम रोजाना जो चीजें खाते हैं, उनमें भी पानी की पर्याप्त मात्रा होती है। मसलन 100 ग्राम सेब में 84.5 ग्राम पानी होता है। 100 ग्राम अंगूर में 81.8 ग्राम पानी होता है। 85 ग्राम स्वीट कॉर्न में 59.42 ग्राम पानी होता है। 220 ग्राम टमाटर के सूप में 185.24 ग्राम पानी होता है। 100 ग्राम आम में 84 ग्राम पानी होता है। दही और लहसुन में भी पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। जूस, चाय या दूध, लीची, गाजर मुनक्का, खजूर, शलजम में भी पानी होता है।
ज्यादा पानी के नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारी किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ सकता है जो नुकसानदेह है।
वेलनेस एक्सपर्ट ईशी खोसला कहती हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे दिल को भी खतरा हो सकता है।
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह रस काम करना बंद कर देते हैं जिनसे खाना पचता है। लिहाजा खाना देर से पचने लगता है। कई बार खाना ठीक से पच भी नहीं पाता। विकास मानव(स्वा)

Visited 149 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर