

कोलकाता : गुरुवार का दिन बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन इन देवी-देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। कुंडली में अगर गुरु मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। सारे कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है। वहीं गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर कार्य में असफलता मिलती है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।
माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन गुड़ से किए जाने वाले कुछ उपाय तमाम परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन गुड़ के ये उपाय किस तरह किए जा सकते हैं।
गुरुवार के दिन करें गुड़ के उपाय