

कोलकाता : जीवन में आ रही विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिषी अलग-अलग दिन अलग-अलग उपाय बताते हैं। सभी नौ ग्रहों में सूर्य को सर्वोच्च तथा प्रथम ग्रह माना गया है। सूर्यदेव की आराधना से सभी ग्रह शुभ फल देते हैं। रविवार को सूर्य का वार भी बताया गया है। यही कारण है कि सूर्य की अनुकूलता के लिए रविवार के उपाय बताए जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे मेंसूर्य को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान तरीका है, सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्ध्य देना या जल चढ़ाना। रविवार को सूर्य को अर्ध्य चढ़ाकर आदित्यह्रदयस्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे आकस्मिक आने वाले संकट समाप्त होते हैं। यदि इस उपाय को प्रतिदिन किया जाए तो कष्टों से व्यक्ति का पीछा सदा-सर्वदा के लिए छूट जाता है।