Diabetes के मरीज को घुटनों में होता है दर्द तो…

Diabetes के मरीज को घुटनों में होता है दर्द तो…
Published on: 

कोलकाता : खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान ने इंसान के शरीर में कई छोटी-बड़ी बीमारी ने अपना डेरा जमा लिया है। आजकल वजन बढ़ना, डायबिटीज, थायराइड और हाई बीपी की बीमारी आम बात हो गई है। यह बीमारी पूरे शरीर में सबसे पहले घुटनों पर अटैक करती है, जिसकी वजह से चलने – फिरने में बहुत दिक्कत होती है। डाइट में जैसे ही न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है घुटनों में दर्द शुरू हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने डाइट का खास ख्याल रखें। खासकर डायबिटीज के मरीज के घुटनों में दर्द कभी-कभी खतरनाक रूप ले लेती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं ऐसे खास उपाय जिसे आजमाकर आप आसानी से निजात पा सकते हैं।

  • डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन को शामिल करें

डाइट में ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम और प्रोटीन को शामिल करें। इसकी वजह से आप घुटनों और पैरों में होने वाले दर्द से बचे रहेंगे। कई बार दर्द और सूजन साथ में होने लगते हैं। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करें।

  • हरे पत्तीदार सब्जी या गोभी-ब्रोकली खाएं

घुटनों के दर्द या बॉडी में सूजन से बचना है तो खूब सारी हरी पत्तेदार सब्जियां, गोभी और ब्रोकली खाएं इससे आपके शरीर के दर्द और सूजन कम होंगे। साथ ही साथ हड्डियां भी मजबूत होगी।

  • खट्टे और विटामिन सी से भरपूर फल खाए

कुछ फलों को खाने से घुटने का दर्द ठीक होने लगता है है। इनमें संतरा, स्ट्रॉबेरी और चेरी शामिल हैं जिनमें विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हड्डियों की सूजन को भी कम कर देते हैं। साथ ही साथ दर्द भी कम करता है।

  • नट्स खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक डाइट में ढेर सारे नट्स शामिल करें इससे आपके शरीर को विटामिन और प्रोटीन मिलेगा जिससे आपका हेल्थ सही रहेगा। घुटनों के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

  • अदरक और हल्दी खाएं

अदरक और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो आपके शरीर और घुटनों के दर्द को ठीक कर देती है। इसलिए दर्द अगर ज्यादा है तो इसका काढ़ा बना कर पिएं तुरंत आराम मिलेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News