Dara Singh Chauhan: चुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही

Dara Singh Chauhan: चुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही
Published on: 

कानपुर : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में सियासी घमासान चल रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए रास्ता आसान नहीं लग रहा है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकी गई। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह अदरी कस्बे में पहुंचे तो एक शख्स ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। दारा सिंह चौहान 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन वह इसी सीट से इस्तीफा देकर फिर उसी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दरअसल समाजवादी पार्टी छोड़ बीजेपी से प्रत्याशी बनाए जाने पर दारा सिंह चौहान के खिलाफ जगह-जगह लोगों का गुस्सा फूट रहा है. इस घटना के बाद वे चुनाव प्रचार छोड़ अपने कार्यालय लौट गए। चौहान पर स्याही फेंकने के बाद बदमाश फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News