Cow Urine : गौमूत्र आपके सेहत के लिए है हानिकारक ! चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

Cow Urine : गौमूत्र आपके सेहत के लिए है हानिकारक ! चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
Published on

नयी दिल्ली : जिस देश में गाय के मूत्र को काफी फायदेमंद माना जाता है, जिसके सेवन से कई बीमारियों को ठीक करने का भी दावा किया जाता है। अब इसी गौमूत्र को लेकर चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। भारतीय पशुचिकित्सा अनसंधान संस्थान ने गाय के मूत्र को लेकर एक नई रिसर्च की है। इसमें कहा गया है कि गौमूत्र इंसानों के लिए अच्छा नहीं है। इसके सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है। पशुचिकित्सा अनुसंधान ने इसकी बजाय भैंस के मूत्र को अधिक फायदेमंद कहा है। रिसर्च में कहा गया है कि गौमूत्र में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे पेट की बीमारियां हो सकती हैं। इस रिसर्च के बाद एक सवाल भी खड़ा होता है। सवाल ये है कि भारत जैसे देश में कई योग गुरु गौमूत्र को सेहत के लिए काफी फायदमेंद बताते हैं, लेकिन अब इस रिसर्च के बाद गाय के यूरिन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिसर्च की जानकारी हो सकती है सही !

पशु विज्ञान विश्विद्यालय बीकानेर के डॉ. बताते हैं कि भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान पशुओं पर रिसर्च करने वाली एक बड़ी संस्था है। अगर वहां ऐसी कोई स्टडी की गई है तो इसको गलत नहीं कहा जा सकता है। इससे पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में गाय के मूत्र के नुकसान के बारे में बताया गया है। कुछ रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि गौमूत्र बांझपन से पीड़ित लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी प्रकृति गर्म होती है। इससे पेट में परेशानी हो सकती है। हालांकि अभी इस स्टडी को अंतिम सत्य नहीं मानना चाहिए। फिलहाल ज्यादा सैंपल और लंबे समय तक स्टडी करने की जरूरत है। साथ ही यह भी देखना होगा कि भैंस का मूत्र कितना उपयोगी साबित हो रहा है। क्या इससे लंबे समय तक स्वास्थ्य को कोई फायदा मिल रहा है या नहीं।

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद में गाय के मूत्र के काफी फायदे बताए गए हैं। ये कई प्रकार की बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। गाय के मूत्र में क्यूकरिन पाया जाता है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी का इलाज होने का दावा किया जाता है। आयुर्वेद में गौमूत्र के किसी नुकसान के बारे में नहीं बताया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in