सांप के डंसने से बच्चे की मौत

सांप के डंसने से बच्चे की मौत
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : कैनिंग थाना क्षेत्र के निकारीघाटा पोंगाखाली इलाके में सांप के डसने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम हलीमा सरदार (6) है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात जब सभी लोग घर में सो रहे थे उसी दौरान बच्ची, उसकी मां और दीदी को सांप ने डस लिया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कैनिंग अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची की मां और दीदी अस्पताल में इलाजरत हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News