पंचायत चुनाव के बाद 10 दिनों तक रहेगी केंद्रीय वाहिनी : हाई कोर्ट

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पंचायत चुनाव के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए राज्य में केंद्रीय वाहिनी अगले 10 दिनों तक बनी रहेगी। हाई कोर्ट में गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस टी एस शिवंगनम और जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्या की डिविजन बेंच ने यह आदेश दिया। पिटिशनरों की तरफ से चुनाव बाद हिंसा की आशंका जतायी जाने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि विधानसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। डिविजन बेंच के आदेश में कहा गया है कि चुनाव के बाद कोर्ट हिंसा होने की आशंका नहीं जता सकता है, लेकिन मतदाताओं की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अगर हिंसा होती है तो मतदाताओं को सुरक्षा देना सबसे प्रमुख सवाल होगा। इसलिए परिणाम आने के बाद अगले 10 दिनों तक राज्य में सेंट्रल फोर्स की तैनाती बनी रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News