UAE: PM Modi के स्वागत में Burj Khalifa …

UAE: PM Modi के स्वागत में Burj Khalifa …
Published on: 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। अबू धाबी हवाईअड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। यात्रा के दौरान पीएम मोदी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

तिरंगे के रंग में रंगा दिखा बुर्ज खलीफा

यूएई में पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई का बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा।
इमारत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बाद पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। भारतीय पीएम के स्वागत में लाइट से ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है (वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी) लिखा गया।
इससे पहले भी …
बुर्ज खलीफा में इससे पहले 2018 में पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया था। पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर भी बुर्ज खलीफा की रौशनी में भारतीय तिरंगे को लहराया गया था।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News