

Budhwar ke Upay : बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन बुद्धि प्रदाता एवं प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर गणपति बप्पा की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता प्रबल होती है। कहा जाता है कि जिस पर भगवान गणेश की कृपा होती है, उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। वहीं यदि आप नौकरी-कारोबार, बीमारी, संतान या घरेलू कलह जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो बुधवार को गौरी पुत्र श्री गणेश से जुड़े उपाय करने चाहिए। इन उपायों से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। बुधवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय और दान संबंधित चीजों के बारे में बताया गया हैं, जिसके करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और जीवन सुखमय होता है।