बुद्धदेव के सीने की हुई यूएसजी

बुद्धदेव के सीने की हुई यूएसजी
Published on

– कर रहे हैं डॉक्टरों और करीबियों से बात
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पहले से काफी बेहतर हैं। हालांकि गत बुधवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके सीने की यूएसजी करायी गयी। डॉक्टरों ने कहा कि रिपोर्ट में चिंता की कोई बात नहीं निकली है। बुद्धदेव भट्टाचार्य का एक्स-रे और अल्ट्रा साउंड भी कराया गया। अब भी बुद्धदेव राइल्स ट्यूब के माध्यम से ही भोजन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि बुधवार की रात अचानक ही उन्हें सीने में दर्द का अनुभव हुआ था। इसके बाद उनकी ईसीजी करायी गयी। बुद्धदेव पहले से काफी बेहतर हैं और डॉक्टरों व मिलने आने वाले करीबियों से बातचीत भी कर रहे हैं। गत 29 तारीख को सांस लेने में तकलीफ की समस्या बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in