संक्रमणमुक्त हैं बुद्धदेव, छुट्टी पर फैसला कल

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अब संक्रमणमुक्त हो गये हैं। उनकी एंटीबायोटिक भी बंद कर दी गयी है। शनिवार को वुडलैंड्स अस्पताल की ओर से बताया गया कि बुद्धदेव पहले से काफी बेहतर हैं। एंटिबायोटिक के बगैर मुख्यमंत्री कैसे हैं, यह देखने के लिये उन्हें 48 घण्टे ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा। इसके बाद ही बुद्धदेव को अस्पताल से छुट्टी देने पर निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में कल यानी सोमवार को मेडिकल बोर्ड इस पर फैसला लेगा। एंटिबायोटिक के बगैर बुुद्धदेव में संक्रमण ना फैले, इसके लिये अस्पताल सतर्क है। बाहर के किसी को बुद्धदेव के केबिन में जाने नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल उनका स्वैलो असेसमेंट टेस्ट चल रहा है और राइल्स ट्यूब से ही भोजन दिया जा रहा है। शनिवार को माकपा नेता सूर्यकांत मिश्र व प्रदेश सचिव मो. सलीम बुद्धदेव से मिलने गये थे। बाहर निकलकर सूर्यकांत मिश्र ने कहा, 'बुद्ध दा पहले से काफी ठीक हैं। इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जो समस्याएं थीं, वह काफी कम हो गयी हैं।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News