Buddha Purnima : बेहद खास है बुद्ध पूर्णिमा, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Buddha Purnima : बेहद खास है बुद्ध पूर्णिमा, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
Published on

कोलकाता : शुक्रवार यानी आज वैशाख पूर्णिमा है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन मेष राशि में सूर्य व बुध की युति बन रही है। जो बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेगा। वहीं, देव गुरु बृहस्पति भी इसी राशि में विराजे हुए हैं। वह भी उदित अवस्था में हैं। यह संयोग बहुत ही दुर्लभ है। इसका असर राशि के खेल पर भी पड़ने वाला है। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पड़ना शुभकारी माना जाता है। इस दिन पर बन रहा खास संयोग राशि फल पर भी प्रभाव डालने वाला है। मेष, मकर, सिंह और कन्या राशि पर इसका सकरात्मक असर पड़ेगा।

मेष राशिः इस राशि के जातक के लिए बुद्ध पूर्णिमा खास रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति का योग है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।

मकर राशिः इस राशि वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा सुखद संयोग लेकर आ रहा है। जातक को सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। भाग्योदय होने वाला है।

कन्या राशिः इस राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा अच्छा संकेत ला रहा है। पुराने विवाद सुलझेंगे। सकरात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही नई जमीन व वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

सिंह राशिः इस राशि वाले को के लिए बुद्ध पूर्णिमा बेहद शुभ रहने वाला है। जातक का धर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ पहुंचेगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in