KMC में बर्थ सर्टिफिकेट के नाम पर हो रही थी दलाली

KMC में बर्थ सर्टिफिकेट के नाम पर हो रही थी दलाली
Published on: 

मेयर ने की पीड़ित महिला की मदद
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के नाम पर महानगर में बर्थ सर्टिफिकेट निकलवाने के लिए ठगी करने वाले दलाल का मेयर फिरहाद हकीम ने खुद पर्दाफाश किया है। टॉक टू मेयर कार्यक्रम के दौरान मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि गत गुरुवार को जब वह बोरो 15 में मौजूद थे तो उसके पास एक वृद्ध महिला आकर कुछ रुपये कम कराने का अनुरोध करने लगी, जिसके बाद मेयर ने उस वृद्धा से साफ तौर पूछा तो पता चला कि किसी ने महिला से तीन बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट को निकलवाने के लिए एक बच्चे पर 6 हजार रुपये की मांग की है। घटना के बारे जानकारी मिलते ही मेयर ने तुरंत इस पर कर्रवाई करते हुए अपने सिक्योरिटी गार्ड के साथ स्थानीय थाना वेस्ट पोर्ट के अधिकारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला से शिकयत दर्ज कराकर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कराया। वहीं मेयर द्वारा महिला को बताया गया कि उन्हें बिना पैसा खर्च किये ही बर्थ सर्टिफिकेट मिल जायेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in