न्यू टाउन में क्लब के निकट से बम बरामद!

फाइल पिक
फाइल पिक
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
विधाननगर : बुधवार के बाद गुरुवार को भी न्यू टाउन के गौरांग नगर अभियान क्लब के पास से एक देशी बम बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह क्लब के निकट दीवार के किनारे एक बम पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को जब्त कर उसे निष्क्र‌िय किया। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 जुलाई को पुनर्मतदान के दिन बाहरी लोग अपने साथ उस बम को लेकर आए और जाते वक्त वहां पर रखकर चले गये हैं। वहीं न्यू टाउन थाना के प्रभारी सनत दास का कहना है कि वह कोई बम नहीं बल्कि डब्बानुमा सामान था जिसे हटा दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News