भाजपा सांसद ने की अभिषेक की सदस्यता खारिज करने की मांग

भाजपा सांसद ने की अभिषेक की सदस्यता खारिज करने की मांग
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : भाजपा सांसद सौ​मित्र खां ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर तृणमूल सांसद अ​भिषेक बनर्जी की सदस्यता खारिज करने की मांग की है। स्पीकर को दिये गये पत्र में भाजपा सांसद ने कहा कि अभिषेक बनर्जी द्वारा गत शुक्रवार को जिस तरह अदालत पर सवाल उठाया गया, वह संविधान और देश की न्यायिक व्यवस्था का अपमान है। हम कभी हमारे संविधान की न्यायिक व्यवस्था में हस्तक्षेप या उसका विरोध नहीं कर सकते और ना ही उस पर कोई टिप्पणी कर सकते हैं। ऐसा कर अभिषेक बन​र्जी ने हमारे संविधान पर हमला बोलने के साथ ही कोलकाता हाई कोर्ट का अपमान भी किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in