सबसे बड़ी डील : इंडिगो ने तोड़ा एयर इंडिया का रिकॉर्ड

सबसे बड़ी डील : इंडिगो ने तोड़ा एयर इंडिया का रिकॉर्ड
Published on

नई दिल्ली : इंडिगो ने 500 एयरबस प्लेन खरीदने के लिए मेगा डील की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो बोर्ड की ओर से 50 अरब डॉलर का एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के बाद इंडिगो सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील करने वाली कंपनी बन गई है। विमानन कंपनी की ओर से डील की जानकारी देते हुए कहा गया है कि इंडिगो ने 500 एयरबस ए320 फैमिली विमानों का ऑर्डर दिया है।
अब तक का सबसे बड़ा एकल विमान खरीद
यह ऑर्डर एयरलाइन को 2030 और 2035 के बीच विमानों की डिलिवरी के बाद स्थिरता प्रदान करेगा। इंडिगो यह 500 विमानों का ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन की ओर से किया गया अब तक का सबसे बड़ा एकल विमान खरीद भी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in