Arjun Rampal & Gabriella Demetriades : अर्जुन के घर गूंजी किलकारी

Arjun Rampal & Gabriella Demetriades : अर्जुन के घर गूंजी किलकारी
Published on: 

मुंबई : 50 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर काफी सारी खुशियां आई है। एक्टर ने कुछ समय पहले पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। एक्टर के इस पोस्ट पर कंगना रनौत संग कई अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी हैं।
इमोशनल पोस्ट शेयर की …

बी टाउन के फेमस एक्टर्स की लिस्ट में अर्जुन रामपाल का भी नाम आता है। 50 की उम्र में एक्टर चौथी बार पिता बन चुके है। इस बात की जानकारी एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी है। एक्टर ने इस पोस्ट में लिखा है कि- "हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। मैं डाक्टर और नर्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारा परिवार काफी खुश है"।
अब तक नहीं हुई है शादी
बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अब तक शादी नहीं की है। साल 2018 में कपल ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों लिवइन में साथ रहते हैं। अर्जुन की मुलाकात गैब्रिएला से एक  कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं साल 2019 में कपल ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम एरिक रामपाल रखा था। अब कपल ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और वह काफी ज्यादा खुश है। कपल ने अभी तक बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की हैं।
वहीं अर्जुन रामपाल की पहली शादी की बात करें तो पहली शादी सुपर मॉडल मेहर जेसिया से की थी। पहली शादी से अर्जुन रामपाल की दो बेटियां है। अर्जुन और मेहर ने शादी के 21 सालों बाद 2019 में तलाक ले लिया था। अब कपल अपनी- अपनी लाइफ में खुश है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News