महानगर में डेंगू से एक और मौत

Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में डेंगू से पीड़ित एक और महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को एम आर बांगुड़ अस्पताल में एक 45 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम अनिमा सरदार था। वह दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर इलाके की रहने वाली थी। महिला लंबे समय से बीमार थी। जानकारी के मुताबिक स्थानीय चिकित्सक से जांच करवाने पर महिला में डेंगू के लक्षण पाए गए। जिसके बाद उसे बेहला स्थित विद्यासागर स्टेट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे एम आर बांगुड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला आईसीयू में भर्ती थी। शुक्रवार की दोपहर महिला की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in