अम्हर्स्ट स्ट्रीट के मकान में लगी आग, महिला झुलसी

फाइल पिक
फाइल पिक
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अम्हर्स्ट स्ट्रीट थानांतर्गत विवेकानंद रोड स्थित मकान में आग लग गयी। यहां आग में एक महिला झुलस गयी। घायल महिला का नाम मधुमिता साहा (47) है। उसे इलाज के लिए शोभाबाजार के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10 बजे जब मधुमिता अपने फ्लैट के किचन में भोजन बना रही थी तभी किसी तरह रसई गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण वहां पर आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकल के एक इंजन ने आग पर काबू पाया। इस दौरान रसोई घर में मौजूद महिला बुरी तरह झुलस गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग संभवत: रसोई गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in