

कोलकाता : अधिकमास पूर्णिमा 1 अगस्त 2023 यानी आज है। ये दिन देवी लक्ष्मी, चंद्रदेव और भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय करने से धन की कमी दूर होती है। सावन अधिममास की पूर्णिमा के दिन घर में चांदी का त्रिशूल स्थापित करना शुभ होता है। मान्यता है इससे घर में कभी बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती।
अधिकमास की पूर्णिमा पर कच्चा सफेद सूत का धागा तुलसी के पौधे के चारों ओर 7 बार लपेट दें। मान्यता है इससे शत्रुओं का नाश होता है, विरोधी काम के आड़े नहीं आते।