Maa Flyover पर Accident

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : करया थानांतर्गत मां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। घायलों के नाम शराफत खान (27) और सारा खातुन (20) हैं । इनमें से शराफत को गंभीर अवस्था में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात शराफत और सारा जब बाइक पर मां फ्लाईओवर से गुजर रहे थे तभी बाइक चला रहे युवक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक रेलिंग से टकराकर पलट गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in