जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से युवक की मौत

जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से युवक की मौत

Published on: 

उत्तर 24 परगना :

उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा में जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दोस्त की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में उत्पल मंडल (31) को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान विजय समद्दार (33) के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान उत्पल ने कथित तौर पर विजय को कोल्ड ड्रिंक दी थी। इसे पीने के बाद विजय की तबीयत बिगड़ गई और उसे हरी उल्टी व दस्त होने लगे। पहले मचलंदपुर ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर हाबरा अस्पताल और बाद में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हुआ। 27 अक्टूबर को विजय की मौत हो गई। 28 अक्टूबर को मृतक के पिता उत्तम समद्दार ने गोबरडांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुरानी पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह बताया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के लिए 10 दिनों की हिरासत मांगी है। मामले की जांच जारी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News