भारत में अब लोकतंत्र नहीं, मोदी और शाह चला रहे तानाशाही : प्रियंका

भारत में अब लोकतंत्र नहीं, मोदी और शाह चला रहे तानाशाही : प्रियंका

Published on: 

नयी दिल्ली

:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तानाशाही चलायी जा रही है।प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने और उसे नष्ट करने में सहयोग करने वाले लोग देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पहले 254 सांसदों के साथ मारपीट की गयी और उन्हें पूरी तरह अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया, जिससे उनके बुनियादी सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की घेराबंदी कर दी गयी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को चारों ओर से बैरिकेडिंग करके सील कर दिया गया, ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं को रोका गया, इंटरनेट बंद कर दिया गया और जगह-जगह चेक पोस्ट बना दिये गये। प्रियंका ने चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाये।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in