

चेन्नई : पद संभालते ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय खुद को एक राजनीतिक तूफान में घिरा पा रहे हैं। सरकार बनने के बाद से लगातार उन्हें परीक्षा देनी पड़ रही है। कभी बहुमत साबित करने को लेकर तो कभी नियुक्तियों को लेकर। नया विवाद ज्योतिषी राधन पंडित की नियुक्त को लेकर हुआ। दरअसल, रिकी टीवीके के प्रवक्ता और विजय के करीबी ज्योतिष हैं। उन्हें सरकार ने ओएसडी नियुक्त किया था। लेकिन विवादों के पास उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में 'ऑफ़िसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (ओएसडी) और राजनीतिक विंग के सचिव के तौर पर रिकी की नियुक्ति विवादों में आ गई थी। विपक्ष से लेकर विजय की सरकार का समर्थन करने वाली पार्टियों ने भी इसकी आलोचना की थी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि मैं विपक्षी पार्टियों द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों पर फिर से विचार करूंगा। इस बयान के बाद रिकी रधान पंडित की नियुक्ति की समीक्षा की गई और उसे रद्द कर दिया गया।
यह विवाद ज्योतिषि को लेकर कम, और इस बात को लेकर ज़्यादा है कि उस ज्योतिषी को किस पद पर नियुक्त किया गया है। आलोचक यह सवाल उठा रहे थे कि जिस व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर एक ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है, उसे मुख्यमंत्री कार्यालय के भीतर एक आधिकारिक सरकारी पद की क्या ज़रूरत है। खासकर तमिलनाडु में, जहां द्रविड़ राजनीति ने ऐतिहासिक रूप से तर्कवाद और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया है।
रिकी राधन पंडित वेट्ट्रीवेल राजनीतिक और मीडिया जगत में एक ज्योतिषी के रूप में जाने जाते हैं, जिनका मुख्यमंत्री विजय से घनिष्ठ संबंध है। पिछले कुछ वर्षों में, वे अभिनेता से राजनेता बने विजय के आसपास प्रमुख राजनीतिक और व्यक्तिगत कार्यक्रमों में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। टीवीके के गठन के बाद, उन्हें पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ताओं में से एक नियुक्त किया गया और वे टेलीविजन बहसों और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी के रुख का बचाव करने और उसे स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे।