बंदर ने छीना रुपयों से भरा बैग..

पेड़ पर चढ़कर बरसाये 500 के नोट
monkey_snatched_money_bag
बंदर ने की नोटों की बारिश
Published on: 

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां एक बंदर ने बैंक में पैसे जमा करने जा रहे शख्स के हाथ से 81,800 रुपये से भरा बैग छीन लिया।

मेहनत की कमाई हवा में उड़ता देख होश उड़ गये

इसके बाद बंदर सीधे पेड़ पर चढ़ गया और बैग में से एक-एक नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा।पेड़ से की ‘नोटों की बारिश’ अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह हवा में उड़ता देख पीड़ित शख्स के होश उड़ गये। उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों की मदद से उन बिखरे नोटों को इकट्ठा किया और फिर उससे वो बैग वापस लेने की कोशिश भी की। लेकिन बंदर ने बैग वापस नहीं दिया और सारे नोट हवा में उड़ा दिये।

1500 रुपये का नुकसान, कई नोट फाड़े

पीड़ित शख्स ने कहा कि आसपास के लोगों की मदद के बाद ज्यादातर रकम तो वापस मिल गयी। लेकिन नुकसान फिर भी हुआ। जमा किए गए पैसों में से करीब 1,500 रुपये नहीं मिल पाये। इसके अलावा बंदर ने 500-500 रुपये के कुछ नोटों को फाड़कर भी बर्बाद कर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News