बाबा धाम में प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी, अर्घ्या व्यवस्था से होगा जलार्पण

Baba Dham
बाबा धाम
Published on

देवघर : सावन के पहले सोमवार से पहले रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंच रहे हैं। सोमवार को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अर्घा व्यवस्था

पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं को केवल बाहरी अर्घा प्रणाली और भीतरी अर्घा प्रणाली के माध्यम से ही जलार्पण करने की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी श्रद्धालु निर्धारित अर्घा व्यवस्था से ही बाबा पर जल चढ़ा सकेंगे। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा बंद रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को एक ही कतार बनाकर सुचारु रूप से दर्शन और जलार्पण कराया जा सकेगा। 

कड़ी सुरक्षा

जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार पहली सोमवारी से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। वहीं पहली सोमवारी पर करीब ढाई लाख से तीन लाख श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए बाबा धाम पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in