हरमनप्रीत सिंह की वापसी

FIH प्रो लीग अगस्त में होने वाले विश्व कप से पहले तैयारी के लिए एक अहम टूर्नामेंट होगा। हरमनप्रीत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए फरवरी में प्रो लीग का होबार्ट चरण नहीं खेला था।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नयी दिल्ली : कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगले महीने होने वाली FIH प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी करने के लिए बुधवार को वापसी हुई। FIH प्रो लीग अगस्त में होने वाले विश्व कप से पहले तैयारी के लिए एक अहम टूर्नामेंट होगा। हरमनप्रीत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए फरवरी में प्रो लीग का होबार्ट चरण नहीं खेला था। भारतीय टीम 7 से 9 जून तक ट्रेनिंग और एक मैत्री मैच के लिए ब्रसेल्स जाएगी। इस संक्षिप्त शिविर के बाद भारतीय टीम प्रो लीग के मुकाबलों के लिए 10 जून से नीदरलैंड के रॉटरडैम में रहेगी जहां उसे उसे 14 से 21 जून के बीच जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं।

इसके बाद भारतीय टीम लंदन जाएगी जहां 23 से 28 जून तक प्रो लीग में उसका मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड से होगा। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का एक अच्छा मिश्रण है ताकि 15 अगस्त से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले मुख्य टीम को और मजबूत बनाया जा सके। भारतीय कप्तान और रक्षण के अगुवा हरमनप्रीत को एक मजबूत रक्षात्मक इकाई का साथ मिलेगा जिसमें अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा शामिल हैं। मिडफील्ड की कमान अनुभवी हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह के अलावा विवेक सागर प्रसाद और राज कुमार पाल के हाथों में होगी।

अग्रिम पंक्ति में मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक और सेल्वम कार्थी जैसे फॉरवर्ड शामिल हैं। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, फॉरवर्ड अरायजीत सिंह हुंडल और मनिंदर सिंह, डिफेंडर पूवन्ना चंदुरा बॉबी और मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह को स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है। टीम के चयन पर टिप्पणी करते हुए मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है और टीम अच्छी लय में है। जून में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों की हमें जरूरत है जिसमें विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ कड़े मुकाबले होंगे और इनसे हमें पता चल जाएगा कि विश्व कप की तैयारियों के मामले में हम कहां हैं। हम इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in