कस्तूरी राजमणि ने एशियन पैरा गेम्स में जीता रजत पदक

भारत की कस्तूरी राजामणि ने पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
कस्तूरी राजमणि ने एशियन पैरा गेम्स में जीता रजत पदक
Published on: 

भारत की पावरलिफ्टर कस्तूरी राजामणि ने बुधवार को यहां एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 67 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता। तमिलनाडु की रहने वाली कस्तूरी ने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 108 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

कस्तूरी की निकटतम प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया की किम ह्योंगहुई अपने अंतिम प्रयास में वजन उठाने में नाकाम रहीं। उन्होंने 107 किलोग्राम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता। उज्बेकिस्तान की रुखशोना उक्टामोवा ने 127 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

42 वर्षीय कस्तूरी के दोनों पैरों में पोलियो है। बचपन में मां को खोने के बाद उनका पालन-पोषण दादी ने किया। पिछले संस्करण में कस्तूरी पांचवें स्थान पर रही थीं। इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया।

जारी एशियन पैरा गेम्स में भारत का पावरलिफ्टिंग में यह दूसरा पदक है। मंगलवार को अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने पिछले संस्करण में जीते कांस्य पदक को इस बार रजत में बदला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in