खेल
हार्दिक पांड्या फिर चोटिल
नयी दिल्ली :
हार्दिक पांड्या को दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है जिससे वह तीन सप्ताह के लिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे और न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं। पांड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आॅस्ट्रेलिया A के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भारत A टीम में चुना था। BCCI के एक सूत्र ने बताया ,‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला। उन्हें दो सप्ताह पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। BCCI की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने जापान से लौटकर उनकी रिपोर्ट देखी और वह तय करेंगे कि रिहैबिलिटेशन कब से शुरू हो सकता है।’

