हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

Published on: 

सुलतानपुर :

सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबडेरी के पास हुई। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और भागलपुर निवासी अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। घायल टेनिस खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी लोग लखनऊ में खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सभी लोग सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर की आवाज से उनकी नींद खुली। कार ट्रक में बुरी तरह घुसी हुई थी। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा होने की बात सामने आयी है। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष धनपतगंज अंजू मिश्रा और यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in